जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ : विधानसभा चुनाव-2027 और विधान परिषद निर्वाचन-2026 की तैयारियों में तेजी* प्रतापगढ़ में 325 ग्राम प्रहरियों को मिली साइकिल और सुरक्षा किट* बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत, परिवार में मचा कोहराम* फर्राटा पंखा ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत, दो साल के मासूम के सिर से उठा पिता का साया मछलीशहर में सरकारी बस की टक्कर से युवक की मौत, इलाके में मचा हड़कंप** 24 चोरी की साइकिलों के साथ आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर

बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत, परिवार में मचा कोहराम*

इलाज के लिए जौनपुर ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज*

*बरसठी (जौनपुर)।** बरसठी थाना क्षेत्र के हंसिया गांव में सड़क किनारे जा रही एक वृद्धा को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल 65 वर्षीय कलुई देवी की इलाज के लिए जौनपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, हंसिया गांव निवासी राजेश कुमार बिंद की चाची कलुई देवी 13 अक्टूबर की शाम करीब 4:40 बजे सड़क किनारे पैदल जा रही थीं। इसी दौरान बरसठी रेलवे स्टेशन की ओर से आ रही एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए जौनपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

कलुई देवी का इकलौता बेटा संतोष बिंद रोजी-रोटी के सिलसिले में गुजरात में काम करता है। वृद्धा गांव में अपनी बहू इसरावती देवी के साथ रहती थीं। हादसे की खबर मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस संबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि राजेश कुमार बिंद की तहरीर पर बाइक नंबर यूपी 62 सीएल 9897 के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 386/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106(2) और 281 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।