*बक्शा थाने में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी*
प्रेम शर्मा
जौनपुर के बक्शा थाने में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
थाना परिसर में स्थित थानेश्वर महादेव मंदिर और पूरे परिसर को रंग-बिरंगी झालरों, रोशनी और फूलों से बहुत सुंदर तरीके से सजाया गया।
थाने में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की झांकी, विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया
“नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की…’ के जयकारों से पूरा थाना परिसर गूंज उठा और पुलिसकर्मी व श्रद्धालु कृष्ण भक्ति में लीन नजर आए।
थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह की देखरेख में सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साह के साथ संपन्न हुए।
