*सर्पदंश से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम*
प्रेम शर्मा
जौनपुर:खुटहन थाना क्षेत्र के मलिकपट्टी गांव निवासी 30 वर्षीय कुलदीप साहू की गुरुवार की रात सर्पदंश से मौत हो गई। वह खुटहन बाजार स्थित एक किराना की दुकान पर रहकर काम करता था। बताया गया कि दुकान के भीतर से सामान निकालते समय सांप ने उसे डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए शाहगंज डॉ. ज्ञान चंद के अस्पताल में ले गए। जहां हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कुलदीप तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके भाई प्रदीप और संदीप हैं, जबकि तीन बहनें रीना, नीलम और अंतिमा हैं। विधवा मां दुर्गावती के सामने जवान बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 10 वर्ष पूर्व पिता दयाराम साहू की मृत्यु हो चुकी थी। घटना से गांव और बाजार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया है।
