जौनपुर: एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव के अंतिम संस्कार पर विवाद, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

*जौनपुर: एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव के अंतिम संस्कार पर विवाद, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप*

********************

*अरुण कुमार जायसवाल (जिलाब्यूरो)*

जौनपुर/खेतासराय में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए रवि यादव के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी इच्छा के विरुद्ध जबरन अंतिम संस्कार कराया और शव को घर ले जाने की अनुमति नहीं दी।

 

बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम के बाद पुलिस शव को सीधे नगर के रामघाट ले गई, जहां भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। परिवार की महिलाओं ने घाट पहुंचकर विरोध किया और पुलिस से नोकझोंक भी हुई, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा घेरे में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराई।

 

गौरतलब है कि रवि यादव 1 मई को दूल्हे आजाद बिंद की हत्या के मामले में नामजद आरोपी था। 24 मई की रात खेतासराय थाना क्षेत्र के गोरारी गांव में पुलिस मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई थी।

 

परिजनों का कहना है कि उन्होंने अंतिम दर्शन के लिए शव घर ले जाने की मांग की थी, लेकिन प्रशासन ने इनकार कर दिया। विरोध करने वालों को पुलिस वाहन में बैठाकर थाने भेजने का भी आरोप लगाया गया है।

 

दूल्हा हत्याकांड में जेल भेजे गए पिता कमलेश यादव को पुलिस सुरक्षा में घाट लाया गया, जहां उन्होंने बेटे को मुखाग्नि दी।

 

वहीं परिजनों ने मंत्री Om Prakash Rajbhar पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि यादव समाज से होने के कारण रवि के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई, जबकि अन्य आरोपियों को बचाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *