दर्शनार्थियो को गर्मी से राहत हेतु, नीबू, पानी एंव शर्बत पिलाने का कार्य क्रम रखा गया 

सेवा के कार्यो मे सदैव अग्रसर रहकर सेवा का पर्याय बना श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा उमरा प्रतापगढ के सौजन्य से बढ़ते हुए तापमान के मध्य एंव

आसमान से सूर्य देव आग उगल कर लोगो को घर मे छिपने के लिए बाध्य कर रहे हो ऐसी परिस्थित के मध्य गंगा दशहरा के सुअवसर पर नवसृजित नगर पंचायत रामगंज के श्याम नगर वार्ड मे स्थित रामजानकी मंदिर के सन्निकट जोखन सिंह (मामा)के दुकान के सामने राहगीरों एंव दर्शनार्थियो को गर्मी से राहत हेतु, नीबू, पानी एंव शर्बत पिलाने का कार्य क्रम रखा गया

जिसका उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश सिंह जी द्वारा नारियल फोड़कर किया गया, कार्य क्रम को सफल बनाने मे जोखन सिंह (मामा)के साथ साथ दीपक सिंह, नंदलाल, राजेश वर्मा, दिव्यांश सिंह, अमर बहादुर, अबी, करन गिरी, आरव, विराट सिंह, अक्षत सिंह, प्रज्वल, अमरनाथ के साथ साथ क्षेत्रीय लोगो का सहयोग सराहनीय एंव उत्साहवर्धक रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *