*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा पूरा शॉर्ट सर्किट से लगी आग पूरी गृहस्थी हुई जलकर राख*
*नगर वासियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ आसपुर दूसरा क्षेत्र के नगर पंचायत ढकवा पुरा गांव में शॉर्ट सर्किट से राजेंद्र प्रसाद पुत्र अभ्भूराम के घर लगभग 11:00 बजे दोपहर के आसपास शॉर्ट सर्किट से आग लग गई
जिसमें 5 बकरी जलकर मर गई और एक गाय व एक भैंस झुलस गई 2 मोटरसाइकिल काफी जल गई ,3 साइकिल 4 तख्ता गेहूं ,चावल, और गेहूं के 400 बोझ में का भूसा भी जलकर खाक हो गया।
आगजनी इतनी भयानक थी की बगल के घर राजेश पुत्र मनोगी के भी छप्पर और पानी की रखी टंकी जल गई।आग फैलते हुए
हरिराम पुत्र जोखई व श्री राम पुत्र जोखई का भी पीछे का मकान भूसा गेहूं कपड़ा लकड़ी भी जलकर राख हो गई।आग की लपटों को देख भारी संख्या में नगरवासी एकत्रित हुए । और किसी तरह आग पर काबू पाए। बाद में दमकल और नगर पंचायत का टैंकर भी पानी लेकर पहुंचा।
सूचना पर ढकवा नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक त्यागी व चौकी प्रभारी अवध राज यादव मय फोर्स के साथ पहुंचे। वही पीड़ितों का कहना है।
पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई हम लोगों का लाखों का नुकसान हुआ। मेरी प्रशासन से मांग है नुकसान की जांच करके न्यायोचित मुआवजा दिया जाए। जिससे पूरे परिवार का पेट पाला जा सके।
