प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा में तालाब की जमीन पर हुए अवैध निर्माण को प्रशासन ने कराया खाली

*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा में तालाब की जमीन पर हुए अवैध निर्माण को प्रशासन ने कराया खाली*

*उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार की गई कार्यवाही मौके पर तहसीलदार व थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ रहे उपस्थित*

प्रतापगढ़ जिले के नगर पंचायत ढकवा के वार्ड नम्बर 6 नीमा खुर्द कला गोपालपुर मुश्तर्का में तालाब की जमीन पर हुए अवैध निर्माण को प्रशासन द्वारा हटाया गया। यह कार्यवाही अमरावती देवी पत्नी अवधेश यादव द्वारा उच्च न्यायालय में रीड दायर की गई थी । उनका कहना है मत्स्य पालन करने के लिए उन्हें उपजिलाधिकारी पट्टी के यहां से गाटा संख्या 46 नगर पंचायत ढकवा गोपालपुर मुश्तर्का में लगभग 47 विश्वा का पट्टा मिला हुआ है। जिस पर वहां के सभासद सुखराज यादव के भाई सभासद प्रतिदिन हंसराज यादव द्वारा गौशाला का निर्माण करके कुछ अंश पर कब्जा किया गया था उच्च न्यायालय के निर्देश पर तहसीलदार पवन सिंह, नायाब कृपा शंकर यादव, राजस्व निरीक्षक राकेश सिंह टीम के साथ व थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा राकेश चौरसिया भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। और नगर पंचायत ढकवा बड़े बाबू द्वारा भेजी गई जेसीबी द्वारा तालाब की जमीन पर हुए अवैध निर्माण गौशाला व शौचालय को गिराकर खाली कराया गया और चारों तरफ खूंटा गढ़वा कर तालाब की जमीन को चिन्हित किया गया। निरीक्षण के दौरान देखा गया तालाब में लगभग 250 पेड़ नीम के कई पेड़ आम के शीशम के और बबूल के पाए गए। देखना है। प्रशासन मत्स्य पालन तालाब के लिए इन हरे भरे पेड़ों को कटवाता है की नही। प्रशासन ने कार्यवाही कर के साफ संदेश दे दिया । सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *