*सम्राट अशोक जयंती पर सिंगरामऊ में भव्य शोभा यात्रा, लालगंज में सभा आयोजित*
********************
*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*
सिंगरामऊ (जौनपुर)। चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य की जयंती के अवसर पर रविवार को अपराहन सम्राट सेना जौनपुर के तत्वावधान में एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप मौर्य ने किया।
शोभा यात्रा की शुरुआत सहदेव मौर्य इंटर कॉलेज, सिरकना के मैदान से हुई, जो करनपुर, खजुरन होते हुए बदलापुर स्थित अशोक स्तंभ तक पहुंची। वहां सम्राट अशोक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद यात्रा रामपुर, कुशहा, रतासी, सिंगरामऊ होते हुए लालगंज बाजार पहुंची, जहां यह सभा में परिवर्तित हो गई।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक के जीवन, उनके शासनकाल तथा उनके द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में प्रबंधक ज्ञान प्रकाश मौर्य, अशोक मौर्य, धीरज मौर्य, रमेश मौर्य, भाजपा मंडल संयोजक विनोद मौर्य, आशीष मौर्य, रमापति मौर्य सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
