शादी का झांसा देकर दुष्कर्म,करने का आरोपी गिरफ्तार

*शादी का झांसा देकर दुष्कर्म,करने का आरोपी गिरफ्तार*

प्रेम शर्मा

जौनपुर जनपद में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में शाहगंज पुलिस को अहम सफलता मिली है।पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, गौराबादशाहपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला शाहगंज के खुटहन रोड स्थित वीरू उर्फ शशांक कुमार के यहां किराये के मकान में रह रही थी। आरोप है कि इसी दौरान शशांक कुमार ने महिला को शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी करीब दो वर्षों तक उसे अपने साथ अंबेडकर नगर में रखता रहा। बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया और महिला को साथ रखने से मना कर दिया। खुद को ठगा हुआ महसूस करने के बाद पीड़िता ने थाना शाहगंज में तहरीर दी।

तहरीर के आधार पर थाना शाहगंज में मुकदमा संख्या 0053/2026 के तहत धारा 69 व 89 भारतीय न्याय संहिता 2023 में केस दर्ज किया गया।

मामले की विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक ओम प्रकाश पांडेय अपनी टीम के साथ खुटहन रोड क्षेत्र में सक्रिय थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी वीरू उर्फ शशांक कुमार पुत्र शिव प्रसाद निवासी खुटहन रोड, शाहगंज को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक के.के. सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ओम प्रकाश पांडेय तथा कांस्टेबल आनंद पांडेय शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *