भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता का “निधन” बदलापुर विधायक ने दिया कंधा

*भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता का “निधन” बदलापुर विधायक ने दिया कंधा*

शिव पूजन मिश्र

जौनपुर: बदलापुर विधानसभा के ग्राम बदलापुर खुर्द निवासी भारतीय जनता पार्टी के समर्पित वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्व मंडल कोषाध्यक्ष, पूर्व शक्ति केंद्र संयोजक, दोनों पैरों से दिव्यांग होने के बावजूद भी पार्टी के समस्त कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने वाले श्री गुप्तेश्वर नाथ शुक्ला जी के गंभीर रुप से पीड़ित होने के सूचना पर बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र जौनपुर के निजी अस्पताल पहुंचकर परिजनों से उनके स्वास्थ्य का कुशलक्षेम प्राप्त किये| लेकिन कुछ ही देर बाद उनके आकस्मिक निधन की दुखद सूचना होने पर उनके बदलापुर खुर्द आवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर के उपर भाजपा का झंडा ओढ़ाकर कंधा दिये। इस दौरान वे भावुक हो गए और अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए|

आपको बता दें कि गुप्तेश्वर नाथ शुक्ला सभी के सुख-दुख में हमेशा शरीक होते थे| और लोगों का कहना है कि उनके निधन से चौराहा सूना हो गया है |

अंतिम शव यात्रा में संजीव कुमार शुक्ला”शनि”(मंडल अध्यक्ष भाजपा), अखिलेश चंद्र शुक्ला, अनुपम पांडेय, अमित कुमार शर्मा, अजय कुमार पांडेय (पत्रकार), संतलाल रजक, अजय कुमार मौर्य, प्रेम शर्मा(पत्रकार), सुनील कुमार पंडा, शुभम जायसवाल(बीडीसी), प्रेमचंद गुप्ता, अरविंद कुमार सिंह (सेक्टर संयोजक) सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं क्षेत्र के लोग साथ रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *