*नौरंगाबाद विद्युत उपकेंद्र का विधायक रमेश मिश्रा ने किया लोकार्पण*
*********************
*संवाद -शिवपूजन मिश्रा*
नौरंगाबाद (रामनगर) में नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र का क्षेत्रीय विधायक रमेश मिश्रा ने आज अपराह्न 3:00 बजे उपकेंद्र पर
लगे उपकरणों के पूजन अर्चन के बाद लोकार्पण किया।
उनके आगमन पर श्री मिश्र का बैंड बाजे के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं व उपस्थित जन समुदाय ने अगवानी की। ग्राम सभा के ग्राम प्रधान अशोक सिंह ने उनका तथा उनके साथ आए आगंतुकों का माल्यार्पण करते हुए उन्हें अंग वस्त्रम व स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
इस उपकेंद्र की स्थापना हो जाने से लगभग 150 गांव की लो वोल्टेज की समस्या समाप्त हो गई है। दूरभाष के माध्यम से विधायक श्री रमेश चंद्र मिश्रा ने क्षेत्रीय जनों के साथ ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा को सह्रदय धन्यवाद दिया.
इस मौके पर मुख्य रूप से राजघराने के जय बाबा, मंडल अध्यक्ष सिकंदर मौर्य ,बदलापुर मंडल अध्यक्ष ,सत्यदेव सिंह, आरके उपाध्याय, प्रधान संघ अध्यक्ष राकेश तिवारी ,
उपाध्यक्ष दिनेश मिश्रा, संजय सिंह ,प्रधान हुकम यादव, ओम प्रकाश मिश्रा ग्राम रोजगार सेवक संघ अध्यक्ष,रामनारायण मिश्र पूर्व प्रधान सहित आदि गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा नेता दिव्य प्रकाश सिंह ने किया।
