*टेंपो से गिरी एक साल की बच्ची को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन घंटे में ढूंढ कर परिजनों को सोैंपा*

*टेंपो से गिरी एक साल की बच्ची को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन घंटे में ढूंढ कर परिजनों को सोैंपा*

प्रेम शर्मा

शाहगंज खेतासराय स्थानीय पुलिस ने रविवार की रात करीब 3 बजे संतकबीर नगर खलीलाबाद से जौनपुर की यात्रा के दौरान टेंपो से गिरी एक साल की मासूम बच्ची को सुबह 6बजे सकुशल परिवार को सौंप दिया| पुलिस के अनुसार जौनपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सिपाह मोहल्ले की निवासी सैयदा (58)बर्ष अपनी बेटी राणा (45)बर्ष और नाजिया( 22)बर्ष अपनी एक साल की बेटी जुबीया के साथ संतकबीरनगर के खलीलाबाद स्थित मेहदावल से टेंपो द्वारा घर लौट रही थीं। रविवार की रात टेंपो खलीलाबाद और शाहगंज होते हुए जौनपुर की ओर जा रहा था। टेंपो क्षेत्र के मनेछा गांव के पास पहुंचा, इसी दौरान जुबीया अनजाने में टेंपो से नीचे गिर गई। अंधेरे और सफर की थकावट के कारण परिवार को कुछ दूर तक पता नहीं चला और वे आगे बढ़ते रहे। परिजनों को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के किसी मोड़ पर एहसास हुआ कि बच्ची ज़ुबीया टेंपो में नहीं है। उस समय रात के करीब तीन बज रहा था।परिजनों ने तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। खेतासराय पुलिस ने अलर्ट होते हुए खोजबीन शुरू की। सोमवार की सुबह करीब 6 बजे बच्ची ज़ुबीया गश्त के दौरान मनेछा गांव के पास सड़क के किनारे सकुशल मिली। पुलिस टीम उसे थाना लेकर आई और परिजनों से संपर्क किया। थाना कोतवाली क्षेत्र के सिपाह स्थित ईरानी बस्ती बागे अरब में रहने वाले परिजनों को सूचना मिलते ही वे भी खेतासराय थाने पहुंचे। पुलिस ने बच्ची ज़ुबीया को परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि ज़ुबीया की मां नाजिया ने खेतासराय पुलिस टीम का आभार जताते हुए कहा कि अगर पुलिस समय रहते सक्रिय न हुई होती तो हमे न जाने किस मुसीबत का सामना करना पड़ता|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!