*सर्पमित्र मुरलीवाला सर्पदंश के हुए शिकार ,पकड़ने के दौरान हुई घटना*
*कोबरा कइ जगह डंसा, अस्पताल में हुए भर्ती, हालत गंभीर*
————————————–
*संवाद– अरुण कुमार जायसवाल जिला ब्यूरो*
जौनपुर। आज सुबह जनपद के जाने माने सपेरा जहरीले जंतु को पकड़नेवाले “मुरली वाले उर्फ हौसला” किंग कोबरा का रेस्क्यू करने जलालपुर क्षेत्र में पहुंचे इस दौरान उनके हाथ में सांप ने बुरी तरह से काट लिया। जिससे वह बुरी तरह घायल और अचेत हो गए।जानकारी प्राप्त हुई कि लोगों द्वारा उन्हें अस्पताल पहुंचवाने में क़रीब 40 मिनट लगाए, जिसके कारण उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, बताया जाता है कि, उन्हें 12 एंटी वेनम इंजेक्शन लग चुका है और डॉक्टरों द्वारा संघन देख-रेख की जा रही है। घटना की क्षेत्र में जोरो से चर्चा है। उनके चहेतो और जहां उन्होंने विषैले जंतुओं का रेस्क्यू कर लोगों के प्राण बचाए हैं उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए भगवान से प्रार्थना की जा रही है।