*सिगरामऊ के हरिहरपुर ग्राम पंचायत में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने इनडोर स्टेडियम निर्माण हेतु किया भूमि पूजन* 

*सिगरामऊ के हरिहरपुर ग्राम पंचायत में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने इनडोर स्टेडियम निर्माण हेतु किया भूमि पूजन*

 

*स्टेडियम के निर्माण से ग्रामीण अंचलों के नवयुवकों में भारी खुशी*

*******”********************

संवाद– शिवपूजन मिश्रा

 

सिंगरामऊ क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरिहरपुर में क्षेत्र के यशस्वी विधायक श्री रमेश चंद्र मिश्र के कार्यों में एक अध्याय और जुड़ गया ,जिनके अथक प्रयास से कुछ दिन पहले इनडोर स्टेडियम की सौगात मिली थी।

उन्होंने बताया कि परियोजना के लिए 6 करोड़ 46 लाख की धनराशि शासन द्वारा स्वीकृत की गई है। जिसमें से प्रथम किस्त की आधी धनराशि 3 करोड़ 23 लाख जारी भी हो गई है। इस परियोजना का भूमि पूजन व शिलान्यास वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा सकुशल संपन्न हुआ। तत्पश्चात अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि इस स्टेडियम के निर्माण से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। और क्षेत्र के युवाओं में खेल कूद के प्रति बढ़ावा मिलेगा। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा स्टेडियम बनने से खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। कुशल प्रशिक्षकों के साथ बेहतर प्रकाश, रिंग कोर्ट, चेंजिंग रूम, और पेयजल की भी व्यवस्था की जाएगी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्पराज सिंह (जिलाध्यक्ष) तथा संचालन अशोक मौर्य ने की। इस मौके पर कुंवर मृगेंद्र सिंह शिव बाबा, बद्री प्रसाद शास्त्री, ओंकार नाथ मिश्र, राम गुन मिश्र, महमूदपुर ग्राम प्रधानसंजय सिंह , सत्यम मिश्र, बबलू गौतम प्रधान, धर्मेंद्र सिंह प्रधान, धनंजय सिंह सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस कार्य को लेकर क्षेत्रीय जनों पार्टी कार्यकर्ताओं व युवाओं में काफी खुशी देखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!