*शादी में दूल्हे के पिता से हुई 2 लाख की छिनैती*
प्रेम शर्मा
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान एक छिनैती की घटना सामने आई है| कोरवलिया गांव में चंद्रेज यादव की बेटी लक्ष्मी की शादी में मडियाहूं तहसील के सिरिया गांव से आए दूल्हे के पिता प्यारेलाल यादव का बैग बाइक सवार उचक्कों ने छीन लिया| आपको बता दें कि यह घटना बुधवार रात करीब डेढ़ बजे की है| प्यारे लाल यादव अपने बेटे विवेक यादव की बारात लेकर आए थे| वह शादी से पहले घर के बाहर कुछ लोगों के साथ खड़े थे| इसी दौरान बाइक पर सवार दो उचक्के वहां पहुंचे, उन्होंने प्यारे लाल के हाथ से बैग छीना और फरार हो गए| प्यारे लाल के अनुसार बैग में दो लाख रूपये रखे थे| घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान और प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे| सीओ ने पुष्टि की कि उचक्कागिरी की बारदात हुई है| पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है| और विधिक कार्रवाई में जुटी है|
