*स्प्रिंकलर की सिंचाई से गेंदा के फूलों की कमाई दोगुनी*
मारकंडेय चौहान
जौनपुर विकासखंड बक्सा के भकडी गांव के प्रगतिशील किसान सद्दाम हुसैन परंपरागत खेती से अलग रास्ता चुना है| वह गेंदा के फूल की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं| जिला उद्यान अधिकारी सीमा सिंह राणा के अनुसार, गेंदा की खेती में कम लागत में अधिक मुनाफा मिलता है |एक साल में तीन बार गेंदा के फूल की फसल ली जा सकती है |बाजार में गेंदा के फूलों की मांग लगातार बढ़ रही है| सद्दाम हुसैन 1.2 हेक्टेयर में गेंदा की खेती करते हैं| वह स्प्रिंकलर की पद्धति से सिंचाई करते हैं| इससे पानी की बचत होती है और खर्च कम आता है| स्प्रिंग कलर की सिंचाई से फसल हरी-भरी और स्वस्थ रहती है| इससे गेंदा के फूलों का उत्पादन डबल होता है| किसान फूलों की माला बनाकर मंडी में बेचते हैं| इससे सालाना में 2 लाख से 4.5 लाख रूपये तक का मुनाफा होता है |सद्दाम की सफलता से प्रेरित होकर अन्य किसान भी गेंदा की खेती की ओर रुख कर रहे हैं| उद्यान विभाग से स्प्रिंकलर की सुविधा मिलने से उत्पादन और मुनाफा दोनों बढे़ हैं|
*स्प्रिंकलर की सिंचाई से गेंदा के फूलों की कमाई दोगुनी*
