*नवागत जिला अधिकारी दिनेश चंद्र ने बदलापुर तहसील का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश* 

*नवागत जिला अधिकारी दिनेश चंद्र ने बदलापुर तहसील का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

************************

**शिवपूजन मिश्रा*

*संवाददाता तीखी आवाज 24.in बदलापुर*

नवागत जिलाधिकारी जौनपुर दिनेश चंद्र ने बदलापुर तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, अधिवक्ताओं से मिलते हुए उन्होंने उनकी समस्याओं के बारे में जाना। तथा उप जिलाधिकारी और तहसीलदार को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी पुराने राजस्व संबंधी लंबित मामले हैं उनका ससमय निस्तारण कराया जाए। पुराने मुकदमों को प्रतिदिन सुना जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जनता दर्शन में आए फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से होना चाहिए। तहसीलों में साफ-सफाई, कूड़े के ससमय उठान, फाइलों के उचित रख-रखाव, फरियादियों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल आदि के संदर्भ में भी उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नवागत जिला अधिकारी दिनेश चंद्र ने आते ही यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता व किसानो की समस्याओं को वरीयता देना ही उनकी प्राथमिकता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *