*बहराइच,औरैया और बदायूं में शुरू हुई डायलिसिस सुविधा।*
==============================
सुशील कुमार शुक्ला
जिला संवाददाता तीखी आवाज लखनऊ
गुरुवार 28 दिसंबर 2023

___________________________________
यूपी के सभी जिले अब डायलिसिस यूनिट से लैस हो गए हैं। किडनी के मरीजों को अब उनके जिले में इलाज मिल सकेगा। गुरुवार को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बहराइच,औरैया एवं बदायूं में इन यूनिटों का वर्चुअल माध्यम से शुरुआत किया । गुरुवार को एनेक्सी भवन बैठक के दौरान इन्होंने तीन जिलों के चिकित्सा अधिकारियों जनप्रतिनिधियों से संवाद भी किया। इस दौरान कोरोना के नए बैरिएंट बढ़ते संक्रमण पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने पैनिक ना होने की बात कही। उन्होंने कहा कि यूपी में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और लगातार सतर्कता बरती जा रही है। साथ ही जरूरतमंदों के अनुसार कोबीड जांच बढ़ाने के भी निर्देश दिए। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बताया कि प्रदेश की हर जिले में डायलिसिस यूनिट स्थापित हो गई है। यह आप सभी चिकित्सा कर्मियों की मेहनत का परिणाम है। औरैया के सीएमओ डॉक्टर सुनील वर्मा, विधायक गुड़िया कठेरिया, बहराइच के सीमा डॉक्टर संजय खत्री, विधायक अनुपमा जायसवाल, बदायूं के सीएमएस डॉक्टर कप्तान सिंह, विधायक प्रतिनिधि विश्वजीत गुप्ता वह एनेक्सी के बैठक में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के उपस्थिति में इन यूनिटों का शुभारंभ हुआ। वर्चुअल बैठक के दौरान कोरोना का भी मुद्दा सामने आया। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि कोरोना से घबराने की आवश्यकता नहीं है। यह सब वेरिएंट है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड का नया वेरिएंट पूरी तरह से काबू में है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। गाइडलाइंस के अनुसार कार्य चल रहा है। प्रदेश में व्यापक स्तर पर टेस्ट कराया जा रहा है। पॉजिटिव मरीजों की संख्या ना के बराबर है।
