वाराणसी को जल्द मिलेगी एक और वंदे भारत की सौगात :-
======÷÷÷÷÷÷÷÷÷=====
* दिनेश कांत तिवारी*
जिला संवाददाता :- तीखी आवाज वाराणसी, मंगलवार ,
आपको बताते चलें कि वाराणसी काशी के लोगों को जल्द ही एक और बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने वाली है| भगवान श्री राम ,के भव्य मंदिर के शिलान्यास, से पहले ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन वाराणसी से अयोध्या के बीच संचालित होगी| इसी ट्रेन से काशी, के साधु संत राम मंदिर के दर्शन के लिए अयोध्या राम जन्मभूमि पर जा सकेंगे ,वही रेलवे बोर्ड ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर रूटों का सर्वे अपने स्तर पर शुरू कर दी है |जनवरी में श्री राम मंदिर के उद्घाटन के पहले वंदे भारत ट्रेन के जरिए काशी, संगम नगरी प्रयागराज, और अयोध्या, की कनेक्टिविटी बेहतर बनाने की दिशा में काम शुरू हो गया है| उत्तर रेलवे अधिकारियों के अनुसार प्रयागराज, लखनऊ, और अयोध्या में सर्वे के हिसाब से कई जगहों पर तकनीकी खराबी आ रही है |वहीं रूट को लेकर अभी अंतिम मंथन चल रहा है| लखनऊ मंडल के रेलवे अधिकारियों, का कहना है कि इस ट्रेन में 8 से 12 कोच लगाए जाएंगे, यदि यात्रियों की संख्या बड़ी तो उसके हिसाब से कोच की संख्या बढ़ाई जाएगी| वही आई आई ए पर्यटन के राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष राहुल मेहता, ने बताया कि काशी अयोध्या के बीच लंबे समय से ट्रेन की मांग की जा रही थी| अब उनकी मांगों का समय पूरा हो चुका है| जल्द से जल्द ट्रेन चालू हो जाएगी|
