Remove term: *डूब रही दिल्ली खतरे के निशान से ऊपर यमुना *डूब रही दिल्ली खतरे के निशान से ऊपर यमुना

*डूब रही दिल्ली खतरे के निशान से ऊपर यमुना, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जन जीवन अस्त-व्यस्त*
*नई दिल्ली: तीखी आवाज:*
*संवाददाता: सत्य प्रकाश तिवारी*
यमुना से जुझती दिल्ली सड़कों पर डेरा डाले गरीब, हालात ऐसे बाढ़ प्रभावित इलाकों के गलियों में भरें पानी से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आपको बता दें कि दिल्ली में बढ़ते हुए यमुना जी के जल स्तर ने दिल्ली वालों को होशियार रहने को मजबूर कर दिया है।
रिंग रोड पर पानी भरा, कश्मीरी गेट आने जाने वाले लोगों का रास्ता बंद कर दिया गया है। खजूरी इलाके में भी पानी भरने के भी समाचार प्राप्त हुआ है।आई टी ओ की तरफ जाने वाले लोगों का भी रास्ता बंद कर दिया गया है। यमुना पैंतालीस साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए ख़तरे के निशान से ऊपर 208 मीटर के पार जल स्तर पहुंच जानें की जानकारी प्राप्त हुई है।
दिल्ली में आज लोहे के पुल के नीचे पानी पहुंच गया है, जिसके कारण आने जाने वाले लोगों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। उफनती हुई यमुना दिल्ली के लोगों को डरने के लिए मजबूर कर दिया है। रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ की टीम पहुंची। मयूर विहार में भी पानी भरे जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। दिल्ली के रिहायशी इलाकों में भी पानी भरे जाने का समाचार मिले है। यमुना के किनारे जाने पर लोगों पर प्रतिबंध लगाया गया है।आपको बता दें दिल्ली में बाढ़ का खतरा बरकरार है। सैलाब की सितम के आगे दिल्ली सरेंडर। बाढ़ की वजह से कई प्लांटों को बंद कर दिया गया है। दिल्ली में पहाड़ से उतरी प्रलय पल पल बढ़ता दिल्ली पर खतरा यमुना का जल प्रलय के सामने दिल्ली में डेंजर। शहर में पानी की रफ्तार! दिल्ली में जल प्रलय हथिनी कुंड से आया, जल सैलाब से बचने के लिए लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके बताया है, कि दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, लोगों से सहयोग की अपील की। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वजीराबाद ट्रीटमेंट में पहुंचकर निरीक्षण करने की भी जानकारी दी है। आपको बता दें बाढ़ की वजह से प्लांट को बंद कर दिया गया है। ढाई हजार शिविर बने 12 एनडीआरएफ की टीमें तैयार की गई 400 नाव तैनात किए गए हैं। आउटर रिंग रोड पर भी आवाजाही बंद कर दी गई है। सिविल लाइन इलाके में पानी भर जाने की जानकारी प्राप्त हुई हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ की 6 टीमें भी तैनात कर दी गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सभी निजी एवं प्राइवेट स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। 3:00 से 5:00 बजे तक और बढ़ सकता है यमुना जी में पानी मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके जानकारी दी है। आपको बता दें दिल्ली में यमुना जी 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। आसपास के लोग बता रहे हैं,कि इस तरह की बाढ़ 1978 में आई थी। 18 जुलाई तक बारिश होने की भी आशंका जताई जा रही है मौसम विभाग की जानकारी के अनुरूप,यह बहुत चिंता का विषय है। दिल्ली सचिवालय में भी पानी भरे जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। निगमबोध गीता कॉलोनी श्मशान घाट शास्त्री पार्क भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के अन्तर्गत डेंजर जोन में लोगों को एलर्ट रहने के लिए एडवाइजरी जारी कर एलर्ट रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली में बाढ़ के कारण रास्ते बंद होने पर यात्रियों को आने-जाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *