बीएचयू की शोधार्थी अंजली उपाध्याय को मिली विदेश यात्रा अनुदान की स्वीकृति

*बीएचयू की शोधार्थी अंजली उपाध्याय को मिली विदेश यात्रा अनुदान की स्वीकृति*

**********”********

*संवाद:ओम प्रकाश मिश्रा*

जौनपुर/सुजानगंज (जौनपुर)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) की शोधार्थी अंजली उपाध्याय ने जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) की ओर से उन्हें विदेशी यात्रा अनुदान स्वीकृत किया गया है। यह अनुदान बेल्जियम में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में शोध प्रस्तुत करने के लिए दिया गया है।

 

CSIR के मानव संसाधन विकास समूह की ओर से 12 अगस्त 2026 को जारी पत्र में अनुदान स्वीकृति की जानकारी दी गई। अंजली उपाध्याय 35वें एनुअल कॉन्फ्रेंस ऑफ द यूरोपियन सोसाइटी फॉर बायोमैटेरियल्स (ESB) में हिस्सा लेंगी। सम्मेलन का आयोजन 7 से 11 सितंबर 2026 तक एंटवर्प, बेल्जियम में किया जाएगा।

 

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बायोमैटेरियल्स, टिश्यू इंजीनियरिंग, मेडिसिन सहित विभिन्न संबंधित क्षेत्रों के वैज्ञानिक, शोधकर्ता और विशेषज्ञ शामिल होंगे। अंजली को इस वैश्विक मंच पर अपना शोध प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। साथ ही उन्हें देश-विदेश के विशेषज्ञों के साथ संवाद और अपने शोध कार्य को अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक समुदाय के समक्ष रखने का मौका मिलेगा।

 

अंजली उपाध्याय मूल रूप से सुजानगंज क्षेत्र के ग्राम सभा छिमिया की निवासी हैं। वह दीपचंद उपाध्याय और रीता उपाध्याय की पुत्री हैं। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने माता-पिता के साथ अपने शिक्षकों को दिया है।

 

अंजली की उपलब्धि को उनके परिवार के साथ-साथ काशी हिंदू विश्वविद्यालय और क्षेत्र के लिए भी गौरव की बात माना जा रहा है। वह आईपीएस नारायण उपाध्याय की बहन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!