प्रतापगढ़: मिठाई और ढाबों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, छह नमूने जांच को भेजे

*प्रतापगढ़: मिठाई और ढाबों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, छह नमूने जांच को भेजे*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़, 24 अगस्त 2026। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सोमवार को मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाते हुए रेस्टोरेंट, ढाबों और मिष्ठान प्रतिष्ठानों में छापेमारी व निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के छह नमूने संग्रहित किए गए, जिन्हें जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है।सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-।। अभय कुमार सिंह के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य सचल दल ने सबसे पहले रानीगंज स्थित तिवारी ढाबा का निरीक्षण किया। टीम ने यहां से पकी हुई दाल और सरसों के तेल के नमूने लिए। इसके बाद देव भोग स्वीट्स का निरीक्षण किया गया।

टीम ने पावर हाउस रानीगंज स्थित मिठा महल से खोया का नमूना संग्रहित किया। वहीं पृथ्वीगंज स्थित मनीराम स्वीट्स से भी खोया का नमूना जांच के लिए लिया गया। इसके अलावा जिला अस्पताल चौराहा स्थित सागर जलपान गृह से खोया बर्फी और खोया के नमूने लिए गए। इस प्रकार कुल छह नमूने संग्रहित किए गए। सभी नमूनों को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजकर उनकी गुणवत्ता की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। छापेमार कार्रवाई में रोशन सिंह, संतोष कुमार दूबे, डॉ. यादव संजय कुमार नन्हकू, शहाब उद्दीन सिद्दीकी और डॉ. शमशुन नेहा सहित खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!