45 लाख के 200 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे

*45 लाख के 200 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे*

————————–

*अरुण कुमार जायसवाल (जिला ब्यूरो)*

जौनपुर। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जौनपुर साइबर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने करीब 45 लाख रुपये कीमत के 200 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव की मौजूदगी में मोबाइल फोन मालिकों को वितरित किए गए।

 

CEIR पोर्टल से ट्रेस हुए मोबाइल

 

एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि साइबर क्राइम थाना जौनपुर की टीम ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस किया। इसके बाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात साइबर सेल की टीमों ने कार्रवाई करते हुए इन 200 मोबाइल फोन को बरामद किया।

 

अब तक 1,941 मोबाइल की बरामदगी

 

पुलिस के अनुसार, गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अब तक जिले में कुल 1,941 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 90 लाख रुपये बताई गई है।

 

मोबाइल फोन वापस मिलने पर स्वामियों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराकर उसका विवरण CEIR पोर्टल पर दर्ज कराएं, जिससे डिवाइस को ट्रेस कर बरामद करने में मदद मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!