एफटीएस युवा बैंगलोर के मेगा रक्तदान शिविर में 254 यूनिट रक्त संग्रह

*एफटीएस युवा बैंगलोर के मेगा रक्तदान शिविर में 254 यूनिट रक्त संग्रह*

 

रविवार को एफटीएस युवा बैंगलोर द्वारा आयोजित मेगा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें कुल 254 सफल रक्तदान प्राप्त हुए। शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने भाग लेकर मानव सेवा के इस महाअभियान को सफल बनाया।

 

युवा अध्यक्ष प्रितेश बुरड़ ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एकल जेम्स श्री कमलेश जी डूंगरवाल रहे। इस अवसर पर एफटीएस के संरक्षक श्री मुरारीलाल जी सराओगी, श्री सुरेन्द्र जी गोयल, श्री रमेश जी अग्रवाला, एफटीएस साउथ जोन सचिव श्री बिमल जी सरावगी, चैप्टर अध्यक्ष श्री हाथीमल जी बैद एवं महिला समिति अध्यक्षा श्रीमती कांता जी काबरा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

इस वर्ष शिविर की विशेष उपलब्धि यह रही कि 10 विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं तथा समाजों का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ। इन संस्थाओं के अध्यक्ष, सचिव एवं प्रतिनिधिगण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और रक्तदान के इस जनहितकारी अभियान को अपना समर्थन प्रदान किया। विभिन्न समाजों एवं संस्थाओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को एक व्यापक सामाजिक स्वरूप प्रदान किया।

 

युवा सचिव विकास गुप्ता ने बताया कि शिविर की सफलता में चारों संयोजकों आयुष अग्रवाला, शुभम लोहिया, प्रवीण गहलोत एवं अरूण शर्मा का विशेष योगदान रहा। उन्होंने कई महीनों तक निरंतर मेहनत कर रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी संस्थाओं को जोड़ने का कार्य किया।

 

शिविर में सभी रक्तदाताओं को संस्था की ओर से उपहार स्वरूप भेंट प्रदान की गई। साथ ही रक्तदाताओं के उत्साहवर्धन हेतु 25 आकर्षक लकी ड्रॉ पुरस्कार भी रखे गए थे, जिनका प्रायोजन एफटीएस युवा बैंगलोर के पूर्व अध्यक्ष विक्रम अग्रवाल द्वारा किया गया।

 

युवा मेंटर आशीष गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष बैंगलोर में एक ही दिन कई बड़े सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होने के कारण रक्तदान की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में कुछ कम रही। इसके बावजूद 254 यूनिट रक्त संग्रह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो सैकड़ों जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी सिद्ध होगी।

 

संस्था ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगी संस्थाओं, ब्लड बैंकों, अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम के अंत में एफटीएस युवा बैंगलोर की ओर से सभी सहयोगियों, स्वयंसेवकों एवं रक्तदाताओं का सम्मान किया गया तथा समाज से नियमित रक्तदान करने की अपील की गई।

 

इस अवसर पर युवा टीम से साकेत गर्ग, गणपत माली, मीतेश खंडेलवाल, रचना डालमिया, गौरव अग्ग्रवाल, प्रहलाद जोशी, अंकुर जैन, आरती अग्रवाल, उत्तम बागरेचा, जितेन्द्र गुप्ता एवं श्रीधर ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!