सारनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का उमडा़ जन सैलाब

*सारनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का उमडा़ जन सैलाब*

संवाददाता  प्रेम शर्मा

जौनपुर बक्सा थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध सारनाथ महादेव मंदिर में श्रावण मास के दूसरे सोमवार और त्रयोदशी तिथि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ के भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा| भर से ही भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक, दर्शन, पूजन के लिए लंबी कतारें लग गई| महिला और पुरुष अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए| श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है|

एसडीम सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया है| पुलिस लगातार मंदिर परिसर में और मेले में भ्रमणकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं| और भीड़ को व्यवस्थित करने में जुटे हैं|

श्रावण मास के दूसरे सोमवार और त्रयोदशी तिथि के कारण मंदिर परिसर में एक भव्य मेले का भी आयोजन किया गया है| प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं|

मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात है| दर्शन पूजन और मेला सुचारू रूप से चल रहा है| लंबी कतारों के बावजूद श्रद्धालुओं में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है| पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी करते हुए भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में जुटे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!