प्राथमिक विद्यालय से पानी की टंकी चोरी करते एक युवक पकड़ाया

*प्राथमिक विद्यालय से पानी की टंकी चोरी करते एक युवक पकड़ाया*

*ग्रामीणों की सतर्कता से वारदात नाकाम*

*************************

*संवाद:अजय कुमार पांडेय*

मछलीगांव, जौनपुर। ग्राम पंचायत मछलीगांव स्थित पावर हाउस के बगल प्राथमिक विद्यालय से पानी की टंकी चोरी कर ले जा रहे एक संदिग्ध युवक को ग्रामीणों और विद्युत विभाग के कर्मचारियों की सतर्कता से पकड़ लिया गया। मौका पाकर दूसरा फरार हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए चोर को हिरासत में लेकर थाने चली गई ,और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार दिन में विद्युत विभाग के कर्मचारी और कुछ ग्रामीण पावर हाउस की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर विद्यालय परिसर पर पड़ी, जहां दो युवक विद्यालय में लगी पानी की टंकी को तोड़कर ले जाते दिखाई दिए। संदेह होने पर उन्हें रोका गया पूछताछ की गई, जिसके बाद मौका पाकर एक भाग निकला तथा एक को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

 

घटना की सूचना तत्काल विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकत्री फिमा यादव, ने डायल 112 तथा स्थानीय थानाध्यक्ष को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए एक आरोपी को हिरासत में लेकर थाने चली गई।

 

ग्रामीणों ने बताया कि उक्त प्राथमिक विद्यालय पहले भी कई बार चोरों के निशाने पर रह चुका है। पिछले वर्षों में विद्यालय में पांच से छह बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें विद्यालय का अधिकांश सामान चोरी हो गया था। ग्रामीणों का कहना है कि अब केवल पानी की टंकी और मुख्य गेट ही बचे थे। गुरुवार को चोर पानी की टंकी ले जाने में जुटे थे, जबकि आशंका जताई जा रही है कि उनका अगला निशाना विद्यालय का गेट भी हो सकता था।

 

घटना के बाद ग्रामीणों में मुख्य रूप से अनुपम पाण्डेय, विपिन शुक्ला, गुड्डु, यादव, विद्युत कर्मी हिमांशु सिंह, दीपक, धर्मेंद्र यादव, कुन्नू, राहुलऔर विद्यालय प्रशासन ने विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि पकड़े गए एक आरोपी से पूछताछ की जा रही है, और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में स्कूल के प्रधानाध्यापक ने क्या- कहा आइये सुने:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!