*दुष्कर्म के मुकदमे का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिस ने दबोचा*
*कोतवाली नगर पुलिस की कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर आधी रात को हुई गिरफ्तारी*
दधीच विश्वकर्मा
सुलतानपुर। दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित चल रहे एक आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को चुनहा-करौंदिया रेलवे क्रॉसिंग पुल के नीचे से दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देशन में जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस के अनुसार कोतवाली नगर थाने में पंजीकृत मुकदमा संख्या 400/2026, धारा 64(1)/351(3) बीएनएस के तहत नामजद वांछित अभियुक्त आमिर खान (38) पुत्र मुस्ताक खान, निवासी ग्राम कोटवा, थाना कुड़वार को रविवार तड़के करीब 12:13 बजे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सटीक सूचना मिलने पर निरीक्षक आलोक कुमार धीमान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को चुनहा-करौंदिया रेलवे क्रॉसिंग पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक आलोक कुमार धीमान, आरक्षी मोर सिंह एवं आरक्षी विवेक त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।
