*प्रतापगढ़ : बाबा बेलखरनाथ धाम में सावन मेले की तैयारियां तेज, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट*

*प्रतापगढ़ : बाबा बेलखरनाथ धाम में सावन मेले की तैयारियां तेज, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट*

*एसडीएम पूर्णेंदु मिश्र ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, बोले— श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ (पट्टी)। बाबा बेलखरनाथ धाम में आगामी सावन मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में एसडीएम पट्टी पूर्णेंदु मिश्र ने थाना अध्यक्ष दिलीपपुर एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। एसडीएम ने निर्देश दिए कि मेले में संभावित भारी भीड़ को देखते हुए प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे, अतिरिक्त पुलिस बल, सुव्यवस्थित पार्किंग, आपातकालीन मेडिकल स्टॉल तथा एम्बुलेंस सेवा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं और विभागीय समन्वय के साथ अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। *एसडीएम पूर्णेंदु मिश्र ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाएं प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। सावन मेले के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाएंगी।* प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पूरे मेले के दौरान सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगमता के साथ बाबा बेलखरनाथ धाम में दर्शन-पूजन कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!