सिगरामऊ-जमऊपट्टी जन आरोग्य मेले में 104 मरीजों का उपचार

*सिगरामऊ-जमऊपट्टी जन आरोग्य मेले में 104 मरीजों का उपचार*

 

*त्वचा व वायरल बुखार संक्रमण के मरीज बढ़े स्वास्थ्य विभाग अलर्ट*

*******************

*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*

सिगरामऊ/जौनपुर। रविवार को सिगरामऊ और जमऊपट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 104 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। सिगरामऊ पीएचसी पर 97 तथा जमऊपट्टी पीएचसी पर 7 मरीजों का उपचार किया गया।

 

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में मरीजों का उपचार किया गया, जबकि डॉ. पूजा त्रिपाठी ने गर्भवती महिलाओं की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। चिकित्सकों ने मच्छरजनित रोगों से बचाव के लिए जलभराव न होने देने, मच्छरदानी के उपयोग, पूरे बाजू के कपड़े पहनने तथा दो दिन से अधिक बुखार रहने पर तत्काल जांच कराने की सलाह दी।

 

चिकित्सकों के अनुसार लगातार बारिश के बाद बढ़ी उमस से त्वचा संक्रमण के मामलों में वृद्धि हुई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने मानसून को देखते हुए मलेरिया, डेंगू और टाइफाइड की जांच तेज कर दी है। चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक वर्मा ने बताया कि बुखार के मरीजों की आवश्यक जांच कर संक्रमितों की पहचान कर समय पर उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!