कांवड़ यात्रा, श्रावण मास व चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, पूरे जिले में पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान

*कांवड़ यात्रा, श्रावण मास व चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, पूरे जिले में पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान*

दधीच विश्वकर्मा

सुल्तानपुर।(पी एम ए) आगामी कांवड़ यात्रा, श्रावण मास एवं चेहल्लुम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सुल्तानपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देशन में शुक्रवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

थाना प्रभारियों ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, धार्मिक स्थलों तथा संवेदनशील इलाकों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की गई और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सतर्कता बरती गई।

पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों, दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी सुझाव भी लिए। साथ ही लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने कहा कि आगामी धार्मिक आयोजनों को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए जिले भर में लगातार पैदल गश्त, वाहन चेकिंग और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी जारी रहेगी। आमजन से भी पुलिस का सहयोग करने और अफवाहों से बचने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!