रील बनाकर दहशत फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

*रील बनाकर दहशत फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार*

*ऑपरेशन ‘बज्रपात’ के तहत कार्रवाई*
*******************
*संवाद:माता चरण पांडे*
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम, अपराधियों की गिरफ्तारी तथा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना तेजीबाजार पुलिस ने ऑपरेशन ‘बज्रपात’ के अंतर्गत एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष तेजीबाजार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर रील बनाकर समाज में भय एवं दहशत का माहौल उत्पन्न करने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

पुलिस का कहना है कि संबंधित व्यक्ति के अमादा फौजदारी होने तथा उसके द्वारा संज्ञेय अपराध किए जाने की प्रबल संभावना को देखते हुए जनशांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उसे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। इसके बाद उसके विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए चालान कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मकबूल आलम पुत्र अतीउल्ला, निवासी केथौली (बरईपार), थाना तेजीबाजार, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक शिवबदन यादव एवं हेड कांस्टेबल विजय कुमार यादव, थाना तेजीबाजार की पुलिस टीम ने अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!