न्यायालय के आदेश पर खुटहन पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

*न्यायालय के आदेश पर खुटहन पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

प्रेम शर्मा

जौनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खुटहन पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है|

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष श्रीवास्तव के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्ण सिंह के नेतृत्व में थाना खुटहन पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट (मु. नं. 823/60) के अनुपालन में धारा 498ए भारतीय न्याय संहिता/भादवि से संबंधित मामले में रामलवट पुत्र स्वर्गीय जयराम, निवासी सुईंथाखुर्द, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की प्रक्रिया अपनाई गई।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी प्रेमशंकर सिंह, उपनिरीक्षक रवि प्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल रामनिवास यादव तथा आरक्षी विशाल भारती शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!