*दोनों किडनी लीवर गंवा चुके युवक के लिए सोशल मीडिया बना बरदान*
प्रेम शर्मा
जौनपुर जिले के बदलापुर तहसील अंतर्गत बदलापुर खुर्द ग्राम में किडनी खराब होने के कारण एक साल से बीमार चल रहे एक व्यक्ति के लिए सोशल मीडिया वरदान साबित हुआ है। गरीबी के कारण इलाज कराने में असमर्थ परिवार की बेबसी सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मदद के लिए समाज के लोग मदद के लिए आगे आए हैं।
जानकारी के अनुसार, जौनपुर जिले के बदलापुर तहसील अंतर्गत बदलापुर खुर्द गांव के रहने वाले जिया लाल रजक अपने एक बेटे के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करके अपना गुजारा करता है। पहले से बीमार चल रहे जियालाल रजक के पेट में जोरदार दर्द उठा। बेटे ने पिता के इलाज के लिए काफी भाग दौड़ की और आखिर में दिल्ली के अस्पताल में दिखाने पर पता चला कि पिता की दोनों किडनी खराब हो चुकी है। यह सुनकर बेटे पर मानो आसमान टूट पड़ा।
इलाज के लिए करीब दो लाख रुपये का खर्च आने की बात अस्पताल से बताई गई। इस खबर के बाद पूरा परिवार हताश हो चुका था। इस बीच गांव के करीब आधा दर्जन युवाओं ने मिस्टर और उसके परिवार की मदद करने का बीड़ा उठाया जिनमें मुख्य भूमिका रवि कुमार गुप्ता की रही उसकी बीमारी की खबर एवं स्कैनर सोशल मीडिया पर डाल कर लोगों से मदद की अपील की।
परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण इलाज करने में असमर्थ हैं इसलिए जिससे जो हो सके हर संभव गरीब की मदद करें? सोशल मीडिया पर खबर के फैलने के बाद परिवार की मदद के लिए कई लोग आगे आए हैं।
