जौनपुर में अधिवक्ताओं का एसपी कार्यालय पर हंगामा, मुख्य गेट बंद कर दिया धरना

*जौनपुर में अधिवक्ताओं का एसपी कार्यालय पर हंगामा, मुख्य गेट बंद कर दिया धरना*

प्रेम शर्मा

जौनपुर बक्शा थाना पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के वकीलों ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने पैसे लेकर गलत तरीके से मुकदमा दर्ज किया है।

सुबह ठीक 10 बजे कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष घनश्याम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता एसपी कार्यालय पहुंचे और मुख्य द्वार को बंद कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लगभग एक घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे और आक्रोशित प्रदर्शन के बाद, मौके पर पहुंचे एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव, एएसपी ग्रामीण आतिश सिंह और सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने अधिवक्ताओं को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना स्थगित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!