*देवरिया गांव पहुंचे विधायक बदलापुर,पीड़ित परिवार को दिए हर संभव मदद का आश्वासन*
प्रेम शर्मा
बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरिया गांव में पहुंचकर हाल ही में हुई एक हत्या के पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की| यह घटना कुछ दिन पहले हुई थी, जिसके बाद गांव में गम का माहौल है|

विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने मृतक सुमित सिंह के परिजनों से भेंट की और उन्हें ढांढस बंधाया और उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया| विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने और दोषियों को कठोरतम दंड सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित उच्च अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की|
उन्होंने अधिकारियों को मामले की निष्पक्षऔर त्वरित जांच के निर्देश दिए| इस अवसर पर स्थानीय थाना पुलिस के अधिकारी भी विधायक के साथ मौजूद थे| विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना, अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया|
