वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाया जा रहा “ऑपरेशन वज्रपात एक्टिव

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाया जा रहा “ऑपरेशन वज्रपात एक्टिव*

*सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, युवक गिरफ्तार*

*सिकरारा पुलिस ने देशी तमंचा व कारतूस के साथ दबोचा, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज*

*जौनपुर।* सोशल मीडिया पर अवैध असलहों के प्रदर्शन और दबंगई दिखाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस अभियान के तहत सिकरारा थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी इंस्टाग्राम पर तमंचे के साथ रील बनाकर पोस्ट करता था।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर गैंग बनाकर अपराध करने तथा अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को सिकरारा थाना पुलिस ने लाजीपार नहर पुलिया के पास से आशुतोष यादव उर्फ आशू (22) पुत्र धर्मेन्द्र यादव निवासी रुकुनपुर थाना सिकरारा को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी “आशु यादव राइडर रुकुनपुर 999” नामक इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से हथियारों के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करता था।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना सिकरारा में मुकदमा संख्या 200/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी थाना सिकरारा में आपराधिक मामला दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, हेड कांस्टेबल दुर्गेश गोंड तथा कांस्टेबल अभिमन्यु यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *