*प्रतापगढ़ तहसील रानीगंज कार्यरत लेखपाल ने जमीन कब्ज़ा दिलाने के बहाने महिला से किया दुष्कर्म*

*प्रतापगढ़ तहसील रानीगंज कार्यरत लेखपाल ने जमीन कब्ज़ा दिलाने के बहाने महिला से किया दुष्कर्म*

*पीड़ित महिला का वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, लेखपाल समेत तीन पर केस दर्ज*

अनिल मिश्र

 

प्रतापगढ़ के रानीगंज तहसील क्षेत्र में तैनात एक लेखपाल पर गंभीर आरोप लगा है। देल्हूपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया कि जमीन पर कब्जा दिलाने का झांसा देकर लेखपाल ने उसे अपने कमरे पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, घटना का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया गया। पीड़िता छितपालगढ़ चौकी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसके अनुसार, वह बैनामे की जमीन पर कब्जा पाने के लिए लेखपाल संदीप तिवारी के संपर्क में आई थी। इस दौरान लेखपाल ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और बाद में अश्लील बातचीत शुरू कर दी। आरोप है कि जमीन दिलाने का लालच देकर उसे अपने कमरे पर बुलाया, जहां उसके साथ जबरन संबंध बनाए और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। महिला का कहना है कि इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लेखपाल उसे बार-बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता रहा। मामले में लेखपाल के सहयोगी दिनेश पटेल पर भी आरोप है कि उसने वीडियो दिखाकर महिला को ब्लैकमेल किया और संबंध बनाने का दबाव बनाया। पीड़िता ने बताया कि जब उसने महिला थाने में शिकायत की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद आरोपियों ने दबाव बनाने के लिए अन्य लोगों को उसके घर भेजकर शिकायत वापस लेने की धमकी दी।आखिरकार पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने लेखपाल संदीप तिवारी, उसके सहयोगी दिनेश पटेल और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *