*प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा क्षेत्रांतर्गत सैफाबाद में संचालित अस्पताल को डिप्टी सीएमओ ने किया है सील कार्रवाई पर उठ रहे सवाल*
*गर्भवती महिला की प्रसव के दौरान बच्चे और महिला की हुई थी मौत*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सैफाबाद बाजार स्थित अस्पताल को डिप्टी सीएमओ ने सोमवार की देर शाम सील कर दिया था। इस अस्पताल में एक प्रसूता व उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत के मामले के बाद यह कार्रवाई प्रशासनिक अम्ल द्वारा की गई थी।
सूत्रों के हवाले से यह जानकारी प्राप्त हुई कि अस्पताल सील होने के बावजूद भी अस्पताल में इलाज का कार्य किया जा रहा है। जिसकी हकीकत जानने के लिए मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे तो वहां पर नर्स आदि स्टाफ मौजूद मिले अस्पताल के बगल से एक गेट लगा हुआ है ।
जिसके माध्यम से अस्पताल के अंदर जाया जा सकता है मुख्य गेट पर तो प्रशासन ने सील करने की कार्रवाई की है। पर गैलरी छोड़कर अस्पताल कर्मियों को अस्पताल में दाखिल होने का पूरा अवसर प्रदान किया गया है। जिससे डिप्टी सीएमओ के सीलिंग की कार्रवाई पर सवालिया निशान खड़े होते नजर आ रहे हैं। इस दौरान अस्पताल पर मौजूद स्टाफ ने मीडिया
कर्मियों का ही वीडियो बनाना शुरू कर दिया और घटना की जानकारी होते ही सैफाबाद चौकी इंचार्ज महज कुछ ही छड़ो में मौके पर पहुंच गए। इस दौरान वहां मौजूद एक महिला जिसे स्टाफ नर्स बताया जा रहा है। वह लगातार मीडिया कर्मियों को निशाना बनाने का प्रयास करती हुई नजर आई। इस संबंध में मंगलवार की शाम करीब 6:00 बजे थाना अध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि उन्हें स्वास्थ्य विभाग से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है अस्पताल सील होने की उन्हें जानकारी नहीं है।
