*मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन*
*सिगरामऊ में 71, जमऊपट्टी में8 ओपीडी दर्ज*
********************
*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*
जौनपुर/ सिगरामऊ और जमऊपट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। सी.एच.सी. अधीक्षक डॉ. संजय दुबे के निर्देश पर आयोजित इस मेले में कुल 79 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गईं।
सिगरामऊ स्वास्थ्य केंद्र पर 71 मरीजों का इलाज किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक वर्मा की देखरेख में वृद्धों और बच्चों को प्राथमिकता से उपचार मिला। महिला चिकित्सकों डॉ. पूजा त्रिपाठी और डॉ. श्रुति पांडे ने गर्भवती महिलाओं की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श प्रदान किया।
जमऊपट्टी स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. सुशील कुमार यादव और डॉ. मनीष मौर्य की टीम ने एएनएम मीरा यादव और मोने अली के साथ मिलकर 8 मरीजों की ओपीडी की और दवाइयां दीं। चिकित्सकों ने बताया कि भीषण लू के कारण मरीजों की संख्या कम रही।
चिकित्सकों ने बढ़ती गर्मी के मद्देनजर लोगों को पर्याप्त पानी पीने, स्वच्छता बनाए रखने और बासी तथा तले-भुने भोजन से बचने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि गर्मी के कारण डायरिया, पेट संक्रमण, हीट स्ट्रोक और वायरल बुखार के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।
डॉ. अभिषेक प्रजापति ने बताया कि उच्च रक्तचाप, मधुमेह के मरीजों, बच्चों, वृद्धों और गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी
