फत्तूपुर फोरलेन के किनारे मिला निर्वस्त्र वृद्ध का शव मची सनसनी

*फत्तूपुर फोरलेन के किनारे मिला निर्वस्त्र वृद्ध का शव मची सनसनी*

*************************

*संवाद: अजय पाण्डेय*

जौनपुर के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह फत्तूपुर फोरलेन के किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का निर्वस्त्र शव मिला। सुबह टहलने वाले राहगीरों ने शव देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बदलापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया। मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के ठेगुआं गांव निवासी लगभग 65 वर्षीय राजेन्द्र प्रसाद सिंह के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

 

परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजेन्द्र प्रसाद सिंह एक दिन पहले घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे थे। काफी खोजबीन के बाद शुक्रवार सुबह उनके शव मिलने की सूचना मिली।

 

शव निर्वस्त्र मिलने के कारण मामले को संदिग्धमाना जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

 

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक फूलचंद पाण्डेय ने जानकारी दी कि पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *