*प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा,थाना क्षेत्र के अंतर्गत आम के पेड़ को लेकर हुआ खूनी संघर्ष*
*पड़ोसी ने असलहे की बट और चाकू से किया जानलेवा हमला निजी अस्पताल में भर्ती*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत ढकवा वार्ड नंबर एक इब्राहिमपुर में आम के पेड़ व बॉस की कोठ को लेकर कल दो पक्षों में विवाद हुआ । जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों पर 151की कार्यवाही की गई थी।
उसी आम के पेड़ को लेकर आज सुबह 6 :30 बजे फिर दोनों पक्षों की मारपीट खूनी संघर्ष में बदल गई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में ढकवा बाजार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
पीड़ित सोनू शर्मा पुत्र पारस नाथ शर्मा द्वारा बताया गया। हम लोग छप्पर बना रहे थे। हमारे भाई गुड्डू शर्मा उर्फ मनोज व शिवम शर्मा बाजार से नाश्ता व सामान लाने गए थे। जैसे ही घर पहुंचे विपक्षी विजय प्रकाश शर्मा, अंकित शर्मा,अमित शर्मा,अजय शर्मा , लाठी डंडा ,
तमंचा व चाकू लेकर हमला बोल दिया। मेरे भाई गुड्डू शर्मा और शिवम शर्मा को तमंचे की बट और चाकू से सर में मारा जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए। छुड़ाने गई मेरी मां विमला और गर्भवती भाभी काजल को भी मारा पीटा गांव वालों को इकट्ठा होते देख वह लोग भाग गए
पुलिस को सूचना दी है। मौके पर उपनिरीक्षक शिवम त्रिपाठी हमराहियों के साथ पहुंचकर अस्पताल और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष आसपुर देवसरा राकेश चौरसिया से बात की गई। उन्होंने बताया चोंटे दोनों तरफ से लगी है। दोनों का मेडिकल कराकर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
