जौनपुर बक्शा में 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

*जौनपुर बक्शा में 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस*

प्रेम शर्मा

जौनपुर बक्सा थाना क्षेत्र अंतर्गत मझौली गांव में एक तेईस वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई |सूचना मिलते ही बक्सा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|

मृतका के चाचा बृजनाथ यादव ने दोपहर 1:25 बजे पुलिस को घटना की सूचना दी थी| बक्शा थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के निर्देश पर उप निरीक्षक सिंहासन यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की|

मृतका की मां शिवकुमारी निवासी दुधौड़ा, थाना बदलापुर, जौनपुर ने थाने में लिखित तहरीर दी कि उनकी बेटी रिंकी यादव (23) वर्ष की शादी 2021 में मझौली निवासी सूरज यादव (25) वर्ष से हुई थी| शिवकुमारी को सूचना मिली थी कि रिंकी की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है| घटना की जानकारी मिलते ही मायके और ससुराल पक्ष के लोग रिंकी यादव को आनन फानन में सदर अस्पताल जौनपुर ले गए|वहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए रेफर कर दिया|इसके बाद ससुराल वालों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया|

पुलिस ने मृत्यु का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर पहलु से जांच शुरू कर दी है| रिंकी यादव का एक चार वर्षीय बेटा सूर्यांश यादव भी है| नाबालिक बच्चे के सिर से मां का साया उठ गया है| परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *