आंधी-बारिश से हुए नुकसान पर सीएम योगी गंभीर, राहत कार्य तेज करने के निर्देश

*आंधी-बारिश से हुए नुकसान पर सीएम योगी गंभीर, राहत कार्य तेज करने के निर्देश*

********************

*अनिल मिश्रा (तीखी आवाज)*

लखनऊ, 14 मई। प्रदेश में आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली से हुए नुकसान पर मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने संज्ञान लिया है। बीते 24 घंटे में बाराबंकी, बहराइच, कानपुर देहात, बस्ती, संभल, हरदोई और उन्नाव समेत 19 जिलों में जनहानि, पशुहानि, फसल नुकसान और मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है।

 

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रभावित लोगों को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने के लिए सर्वे कार्य तेजी से पूरा करने को कहा है।

 

सीएम योगी ने सभी जिलाधिकारियों को राहत कार्यों को प्राथमिकता पर रखने तथा मुआवजा वितरण और बचाव अभियान से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर नियमित अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सभी जिलों से हर तीन घंटे में स्थिति रिपोर्ट मांगी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *