*बक्शा में रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात महिला का शव*
प्रेम शर्मा
जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार सुबह उमरपुर गांव के पास शिवगुलामगंज रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला|स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी|
सूचना मिलते ही बक्सा थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किये लेकिन पहचान नहीं हो सकी| पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रही है| आशंका जताई जा रही है कि भोर में किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है| स्थानीय लोगों के द्वारा संभावना जताई जा रही है कि महिला ट्रेन से गिर गई होगी जिससे उसे गंभीर चोटें आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई|
थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल के शवगृह भेज दिया है| और पुलिस मामले की सभी संभावित कोंणो से जांच कर रही है और पुलिस मृतका की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है|
