*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा भारत कान्हा गैस एजेंसी पर पूर्ति निरीक्षक पट्टी ने किया औचक निरीक्षण*
*जन समस्याओं का जल्द करें निस्तारण नहीं तो होगी कार्यवाही : पूर्ति निरीक्षक*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा क्षेत्र के नगर पंचायत ढकवा में स्थित भारत कान्हा गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं ने भ्रष्टाचार और लापरवाही का आरोप लगाया था । उपभोक्ताओं का कहना है। एक तो सरकार 45 दिन का गैस बुक करने के लिए नियम बनाया है।
और गैस बुक होने के बाद महीनों चक्कर लगाने के बाद गैस सिलेंडर मिलता है। इन्हीं सब शिकायतों की जांच करने के लिए पूर्ति अधिकारी पट्टी देवी प्रसाद तिवारी दोपहर 2:00 बजे के आस पास भारत कान्हा गैस एजेंसी पहुंचे। और संबंधित शिकायतों के बारे में गहन पूछताछ की। भारत कान्हा गैस मैनेजर छेदीलाल को जन समस्याओं के निस्तारण के लिए सख्त निर्देश दिए। सरकार के पास गैस की कोई कमी नहीं है। अब अगर इस तरीके की जन समस्याओं की शिकायत आएगी तो कार्यवाही की जाएगी। वही मैनेजर छेदीलाल का कहना है। उपभोक्ता ज्यादा होने के कारण। और गैस सिलेंडर कम मिलने के कारण इस तरीके की समस्या आ रही है। जो भी सिलेंडर हमें मिल रहे हैं उसको नियमानुसार बाटा जा रहा है।
