*उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए देर रात तक काम कर रही आरपी गैस एजेंसी* *कर्मचारियों के प्रयासों की हो रही सराहना*
******”**************
*संवाद: अजय पांडे*
*बदलापुर लेदुका:-*
खालिसपुर लेदुका स्थित आरपी गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मैनेजर और कर्मचारी देर रात तक कार्य करते नजर आए। एजेंसी प्रबंधन का कहना है कि वे यह अतिरिक्त मेहनत इसलिए कर रहे हैं ताकि उपभोक्ताओं को डिलीवरी लेने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
कर्मचारियों ने बताया कि बुकिंग की गई गैस के डीएसी नंबर की जांच कर उसकी सूची पहले से तैयार कर ली जाती है, जिससे डिलीवरी के लिए आने वाले कर्मचारियों को अधिक इंतजार न करना पड़े। इस प्रक्रिया से कार्य में तेजी और पारदर्शिता बनी रहती है।
एजेंसी के कर्मचारी अनुराग यादव ने बताया कि पहले यह कार्य कम समय में पूरा हो जाता था, लेकिन अब उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या के कारण दिन में रिकॉर्ड से संबंधित काम पूरा नहीं हो पाता। दिन के समय अत्यधिक भीड़ होने के कारण उन्हें देर रात तक ओवरटाइम कर कार्य निपटाना पड़ता है।
स्थानीय लोगों ने एजेंसी के इस समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिल रही है और सेवा में सुधार देखने को मिल रहा है।
