पक्षी को दाना एंव पक्षी को पानी 

पक्षी को दाना एंव पक्षी को पानी

दिन प्रतिदिन बढ़ते हुए तापमान से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मानो आसमान से सूर्य देव आग उगलकर मानव प्राणी के साथ साथ पशु पक्षियों के भी अस्तित्व के लिए चुनौती प्रस्तुत कर रहे हो

ऐसी स्थित से निजात हेतु पृथ्वी दिवस के सुअवसर पर श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा उमरा प्रतापगढ के तत्वावधान मे (पक्षी को दाना एंव पक्षी को पानी)कार्य क्रम का आयोजन किया गया

जिसके माध्यम से शाखा आश्रम द्वारा संचालित विद्यालय के बच्चों द्वारा रैली निकाल कर क्षेत्र के विभिन्न स्थानो पर पक्षियो को पानी पीने के लिए मिट्टी के बर्तन मे पानी एंव चारा रखकर पशु-पक्षी के प्रति संवेदनशीलता का सार्थक संदेश देने का प्रयास किया गया

विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चो के द्वारा किया गया यह कार्य क्रम आकर्षण के साथ साथ प्रेरणा का स्रोत बना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *