राष्ट्रीय परशुराम परिषद की कथा सम्पन्न, संगठन विस्तार व सामाजिक एकता पर जोर
क्षेत्र में राष्ट्रीय परशुराम परिषद के तत्वावधान में आयोजित धार्मिक कथा कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कथा के ब्यास पंडित राम बहादुर मिश्र जी ने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र, उनके आदर्शों तथा धर्म रक्षा के संदेश को विस्तार से प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
कार्यक्रम में संगठन मंत्री असीस शुक्ला एवं अध्यक्ष श्री रमेश प्रसाद अवस्थी की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज में एकता, भाईचारे और संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया।
संगठन मंत्री असीस शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और युवाओं को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ते हैं। वहीं अध्यक्ष श्री रमेश प्रसाद अवस्थी ने कहा कि राष्ट्रीय परशुराम परिषद का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना और सभी वर्गों को एक मंच पर लाना है।
कथा के समापन पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
