बक्शा के महाविद्यालय में 108 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

*बक्शा के महाविद्यालय में 108 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल*

प्रेम शर्मा

जौनपुर के बक्शा अंतर्गत धर्मादेवी महाविद्यालय बेलापार (उटरूकला) में 108 छात्र -छात्राओं को साइकिल वितरित की गई|

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी जौनपुर के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्रबंधक और समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास यादव के प्रयासों से, एक एनजीओ के सहयोग से संपन्न हुआ|

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के स्वागत और माल्यार्पण से हुआ |इसके बाद छात्र-छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई |

राकेश मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि साइकिल एक साधन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सपनों को गति देने का माध्यम है| उन्होंने बताया कि यह सुविधा दूर- दराज से आने वाले बच्चों के लिए पढ़ाई को सुगम बनाएगी और उन्हें शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी |

राकेश मौर्य ने विद्यार्थियों को कहा की सफलता के लिए निरंतर परिश्रम आवश्यक है, उन्होंने कहा कि छात्रों को आत्मनिर्भर बनने और अपने उज्जवल भविष्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी |महाविद्यालय के प्रशासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा की ऐसे कदम शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाते हैं| साइकिल पाकर छात्र-छात्राओं में खुशी और उत्साह देखा गया|

इस अवसर पर रोहित यादव, मंगला यादव, सौरभ द्विवेदी, प्रदीप विश्वकर्मा, अरुण यादव (ग्राम प्रधान उटरूकला), रविंद्र मौर्य सहित बहुत से गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे|

अंत में प्रबंधक विकास यादव जी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *