भीषण गर्मी के चलते जौनपुर में स्कूलों का समय बदला, 20 अप्रैल से नया आदेश लागू

*भीषण गर्मी के चलते जौनपुर में स्कूलों का समय बदला, 20 अप्रैल से नया आदेश लागू*

********************

*अरुण जायसवाल ( जिला ब्यूरो)*

जौनपुर। जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव का फैसला लिया है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देश पर यह नया समय 20 अप्रैल से लागू कर दिया गया है।

 

बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय, सीबीएसई, आईसीएसई, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, मदरसा एवं अन्य बोर्डों के विद्यालय अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे।

 

उन्होंने बताया कि यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि तेज गर्मी के दुष्प्रभाव से उन्हें बचाया जा सके।

 

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *